फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दर्दनाक खबर को तभी पढ़ें जब मजबूत हो कलेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में नृशंस हत्यारे ने एक महिला की हत्या कर धड़ एमपी थ्री रोड पर सेक्टर-35 स्थित सुरभि अस्पताल के पास वाले नाले में फेंक दिया। मंगलवार सुबह यहां के निवासियों ने थाना सेक्टर-24 पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके पर भीड़ लग गई थी। 13 दिनों के अंतराल में शहर में तीसरी महिला का शव मिला है।
विज्ञापन


घटना मोरना गांव स्थित सुरभि अस्पताल के पीछे की है। यहां नाले में महिला का धड़ मिला। माना जा रहा है कि सुबह शव नाले में फेंका गया है। नाले में वहां पानी नहीं होने से शव कचरे के ऊपर पड़ा था।

सुबह करीब साढ़े आठ बजे आसपास के लोगों ने महिला का धड़ देखा। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिया से ही फेंका गया होगा धड़

महिला की उम्र करीब 30 से 35 साल बताई जा रही है। महिला का सिर्फ धड़ मिला है। बाकी के अंगों का पता नहीं चल सका है। उसके सिर, दोनों हाथ दोनों पैर पहले ही काटे जा चुके थे।

पुलिस बाकी अंगों की भी तलाश कर रही है। महिला के धड़ पर कोई कपड़ा भी नहीं है न ही कोई निशान। ऐसे में अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार एक दुर्घटना के कारण पुलिस सोमवार देर रात सुरभि अस्पताल के आसपास ही थी। आशंका है कि मंगलवार तड़के तीन से पांच बजे के बीच किसी ने गाड़ी में लाकर धड़ को चुपके से पुलिया के ऊपर से ही फेंक दिया होगा।

पुलिया से करीब दो से तीन मीटर की दूरी पर शव पड़ा था। नाले के दूसरी तरफ से शव की दूरी अधिक थी। यहां से शव फेंका जाना मुमकिन नहीं है।

पुलिस के मुताबिक महिला का सिर्फ धड़ मिला है। बाकी अंगों की तलाश की जा रही है। शव की शिनाख्त के प्रयास हो रहे हैं। पोस्टमार्टम डॉक्टरों का एक पैनल करेगा। जिसमें डीएनए सैंपल लिया जाएगा। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें