फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

रॉ अफसर हत्याः सिगरेट के खोखे ने पुलिस को चकराया

Thu, 06 Mar 2014 07:17 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
रॉ अफसर अनन्य चक्रवर्ती सिगरेट नहीं पीते थे फिर उनके घर से सिगरेट के बूड क्यों मिले? रॉ अफसर के घर से सिगरेट के बूड मिलने से दिल्ली पुलिस की तफ्तीश में नया मोड़ आ गया है।


ऐसे में दिल्ली पुलिस उस शख्स की तलाश कर रही है, जोकि रॉ अफसर के घर पर आया था और सिगरेट पी थी। सिगरेट के बूड मिलने से पुलिस की तफ्तीश घूम गई है।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार रॉ अफसर के घर से सिगरेट के करीब चार से पांच बूड (सिगरेट पीने के बाद बचा हुआ हिस्सा) मिले हैं। ऐश ट्रे टूटी पड़ी थी और बूड्स बिखरे हुए थे।

शराब और सिगरेट नहीं पीते थे

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार रिश्तेदार व दोस्तों से पूछताछ में पता लगा है कि अनन्य सिगरेट व शराब कुछ भी नहीं पीते थे।

दूसरी तरफ शवों के पोस्टमार्टम की आई प्रारंभिक रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि रॉ अफसर ने पत्नी के चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया था। पत्नी के सिर पर चोट के करीब 16 निशान मिले हैं।

पत्नी की गर्दन को आगे-पीछे दोनों तरह से करीब-करीब पूरा काटा हुआ था। बेटी अर्नब के शरीर पर चोट के करीब दस और बेटी दिशा के शरीर पर चोट के करीब आधा दर्जन निशान मिले है।
विज्ञापन

पत्नी ने खाना नहीं खाया था

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार वारदात वाली रात पत्नी ने खाना नहीं खाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि पत्नी के बेटे से खाना नहीं मिला है।

रॉ अफसर, बेटा अर्नब और बेटी दिशा के पेट से अपचा खाना मिला है। रॉ अफसर के पेट से बहुत कम खाना मिला है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि खाना खाने के कुछ घंटे बाद ही रॉ अफसरों ने तीनों की हत्या कर दी थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ये स्पष्ट हो गया है कि शुक्रवार व शनिवार की रात ही रॉ अफसर ने परिवार के सदस्यों की हत्या कर खुदकुशी की थी।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें