फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स से रविशंकर प्रसाद को छुट्टी, स्वाइन फ्लू से पीड़ित अमित शाह की सेहत में सुधार

Thu, 17 Jan 2019 08:43 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दो दिन से एम्स में भर्ती केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को गुरुवार सुबह छुट्टी दे दी गई। हालांकि डॉक्टरों ने फिलहाल एक सप्ताह तक उन्हें अपने निवास पर आराम करने की सलाह दी है। उधर स्वाइन फ्लू से ग्रस्त बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बृहस्पतिवार को कुछ आराम मिला है। 
विज्ञापन


बुखार पर डॉक्टरों ने नियंत्रण कर लिया है। साथ ही टॅमी फ्लू दवा की डोज भी बढ़ाई है। डॅाक्टर अगले 15 दिन तक अमित शाह को आइसोलेशन में रखने की सलाह रहे हैं। रविशंकर प्रसाद को छुट्टी देने के  बाद शाह को कमरा संख्या 501 में शिफ्ट कर दिया है।       

एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया की निगरानी में शाह का इलाज चल रहा है। जांच में शाह एच1एन1 वायरस के मिशिगन स्ट्रेन पीड़ित मिले हैं। ये स्ट्रेन वर्ष 2016 में भारत में पहली बार सामने आया था। 
विज्ञापन


तब से लेकर अब तक हर वर्ष हजारों लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। उधर डॉक्टरों की मानें तो बृहस्पतिवार को अमित शाह के स्वास्थ्य में सुधार आया है। दो-तीन दिन तक वे ठीक हो सकते हैं, लेकिन उन्हें करीब दो सप्ताह तक बेड रेस्ट लेना ही होगा। 
विज्ञापन

साहित्यकार नामवर सिंह की हालत स्थिर

पिछले कुछ दिन से हिंदी साहित्य जगत के प्रसिद्घ आलोचक नामवर सिंह की हालत स्थिर बनी हुई है। गुरुवार को भी एम्स ट्रामा सेंटर के डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में रहने की सलाह दी है। बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिन और वह आईसीयू में रह सकते हैं। हालांकि पहले से उनकी हालत में सुधार देखने को मिल रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें