राजधानी और आसपास के इलाकों में युवा ड्रग्स जैसे खतरनाक नशे की चपेट में आ रहे है। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की तरफ जारी हुए आंकड़ों में सामने आया कि बीते तीन महीने में दिल्ली-एनसीआर में 1520 किलो ड्रग्स की खेप पकड़ी जा चुकी है जो अबतक की सबसे बड़ी खेप मानी जा रही है।
इस खुलासे के बाद एनसीबी भी दिल्ली-एनसीआर में होने वाली ऐसी पार्टियों पर पैनी नजर रखे हुए है। बीते कुछ सालों में दिल्ली-एनसीआर में रेव पार्टी के आयोजन के भंडाफोड़ के बाद भी इन हाईप्रोफाइल पार्टियों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
एनसीबी की तरफ ने इस साल की कार्रवाई में सामने आया कि बीते तीन महीने में दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी करते हुए कुल 1528 ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी जा चुकी है।
इन रेव पार्टियों में लेसर्जिक एसिड डाइमएथिलमाइड (एलएसडी) का खतरनाक नशा किया जा रहा है। बिना रंग और बिना स्वाद वाले इस ड्रग्स को छोटी सी मात्रा में लेने पर भी खतरनाक नशा होता है। जिसके चलते युवा इसका सबसे ज्यादा सेवन करते है।