फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: चूहों ने कुतर दी बिसरा नमूनों की पैकिंग, पुलिस ने सीएमओ से दोबारा पैकिंग की मांग की

Mon, 14 Aug 2023 11:14 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

मामले में नोडल अधिकारी डॉ. चरन सिंह का कहना है कि विशेषज्ञों की राय ली जा रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि सील मोहर दोबारा तैयार की जाएगी या नहीं।
विज्ञापन
चूहा - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के खोड़ा थाने के मालखाने में रखे तीन बिसरा की पैकिंग और सील को चूहों ने कुतर दिया। बिसरा जांच के लिए निवाड़ी स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया था। सैंपलों की पैकिंग कुतरी हुई होने से प्रयोगशाला के अधिकारियों ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने सैंपल की दोबारा पैकिंग और सील लगाने के लिए सीएमओ को पत्र लिखकर मांग की है।

विज्ञापन

खोड़ा थाना पुलिस द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि मालखाने का ताला खोलकर परीक्षण के लिए जांच की गई तो पता चला कि मृतका मिथिलेश पत्नी गोपाल सिंह, मृतक शाश्वत भट्ट पुत्र ग्रीशचंद व संजेश सिंह उर्फ राजवीर कुमार पुत्र साहब सिंह का नमूना मुहर खुर्द-बुर्द कर कुतर दिया है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में मौत स्पष्ट नहीं होने पर भेजा जाता है बिसरा
एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. मनोज कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि पोस्टमॉर्टम के दौरान मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने या फिर जहर खाने से मौत के मामलों में बिसरा प्रिजर्व किया जाता है। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर बिसरा सैंपल को प्रिजर्व करके पुलिस को सौंप देते हैं। जिसके बाद पुलिस की ओर से बिसरा सैंपल को जांच के लिए भेजा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें