फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अब मशीन से बंटेगा राशन

Sat, 06 Feb 2016 05:20 PM IST
धर्मेंद्र कौशिक/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। राशन वितरण प्रणाली में धांधलियों पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए विभाग जल्द अपनी प्रणाली को हाईटेक करने जा रहा है।
विज्ञापन


पूरे प्रदेश में पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन के जरिये राशन बांटा जाएगा। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में नई व्यवस्था के तहत राशन वितरण होगा। हर राशन डिपो पर इस मशीन को लगाया जाएगा।

अभी पंचकूला में ट्रायल चल रहा है। अगर सब ठीक रहा तो दो-तीन महीने में इसे प्रदेशभर में लागू किया जाएगा।  जिला एवं खाद्य आपूर्ति विभाग में करीब 70 प्रतिशत उपभोक्ताओं के आंकड़ों का डिजिटाइजेशन हो चुका है।
विज्ञापन


राशन कार्डों को अपग्रेड किया जा रहा है। इसके बाद इसे साइट पर डाल दिया जाएगा।

इस तरह काम करेगी पीओएस
पीओएस से राशन खरीदने के लिए पात्र उपभोक्ताओं को कई चरणों से गुजरना होगा। सबसे पहले मशीन में उपभोक्ता के परिवार के सारे सदस्यों की पूरी आईडी दर्ज करानी होगी।

मशीन की स्क्रीन पर परिवार के सदस्यों की आईडी, उनका नाम और आधार नंबर दिखाई देगा। दुकान पर राशन लेने के लिए जो व्यक्ति आएगा उसका नाम मशीन में फीड कर प्रमाणीकरण बटन दबाना होगा।

इसके बाद मशीन सामग्री की सूची और आवंटित मात्रा दिखाएगी। दोनों पर क्लिक करने के बाद मशीन से रसीद निकलेगी। इसी आधार पर ग्राहक को राशन मिलेगा।

लगातार आती थी शिकायत
खाद्य विभाग के पास लगातार शिकायत आती है कि कर्मचारी बीपीएल और अन्य लाभार्थियों को राशन वितरण नहीं करते हैं। इसके अलावा जो पात्र लोग  नहीं है वो भी अनाज ले रहे हैं।

कई बार तो अधिकारियों के पास भी अपात्र लोगों को रोकने के लिए कोई उपाय नहीं होता, जिससे पात्र लोग राशन से वंचित रह जाते हैं।

इसी को रोकने की कोशिश की जा रही है। मशीन का यह भी फायदा रहेगा कि स्टॉक और बिक्री का पूरा आंकड़ा सुरक्षित रहेगा।

पीओएस मशीन से राशन बांटने का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। पंचकूला में ट्रायल चल रहा है। रिपोर्ट सही आने के बाद इसे पूरे प्रदेश में शुरू किया जाएगा। मशीन से राशन बंटने के बाद काफी हद तक डिपो पर होने वाली गड़बड़ी को रोका जा सकेगा। -रामअवतार, जिला एवं खाद्य आपूर्ति नियंत्रक
विज्ञापन


- जिले में 2.48 लाख कार्डधारक
- कार्डों से करीब 10 लाख सदस्य जुड़े हैैं
-  68 हजार बीपीएल और एएवाई कार्डधारक
- 750 डिपोधारकों की संख्या

ये मिलता है राशन
बीपीएल-------5 किलो गेहूं प्रति सदस्य        
एएवाई--------35 किलो प्रति कार्ड

दूसरे खाद्य पदार्थ
चीनी---------- 13.50 रुपये प्रति किलो
दाल----------- 20 रुपये प्रति किलो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें