फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rapid Rail: खत्म हुआ इंतजार, रैपिड रेल के शुभारंभ की तारीख आई सामने... पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Mon, 09 Oct 2023 04:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सोमवार को पुलिस आयुक्त अजय मिश्रा और जिलाधिकारी राकेश कुमार पांडे, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह ने तमाम अधिकारियों के साथ वसुंधरा स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
ट्रेन में बैठकर अधिकारियों ने व्यवस्था परखी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली को पश्चिमी यूपी से जोड़ने वाली केंद्र सरकार की बहुप्रतीक्षित परियोजना रैपिड रेल से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है। रैपिड रेल के शुभारंभ से जुड़ीं तीन तारीख सामने आई हैं। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस आयुक्त अजय मिश्रा और जिलाधिकारी राकेश कुमार पांडे के अलावा अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थळ का निरीक्षण किया।  

विज्ञापन

राजधानी दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ तक जाने वाली देश की पहली हाई स्पीड रैपिड रेल का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। अक्तूबर की संभावित 16, 17 या 18 तारीख को कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सोमवार को पुलिस आयुक्त अजय मिश्रा और जिलाधिकारी राकेश कुमार पांडे, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह ने तमाम अधिकारियों के साथ वसुंधरा स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस बीच पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों ने हाई स्पीड ट्रेन में बैठकर सुरक्षा के लिहाज से तमाम बारीकियों को जाना। वसुंधरा सेक्टर-8 में कार्यक्रम स्थल को तैयार करने का काम जोरों पर शुरू हो गया है। मैदान के आसपास झुग्गी झोपड़ी और अन्य तरह के अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने एनसीआरटीसी के अधिकारियों को सुरक्षा संबंधित निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें