फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो जी आ गई Rapidx ट्रेन: अगले महीने पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, स्टेशन पर ऐसे पैदा होगी बिजली; मिलेगी ये सुविधा

Mon, 09 Oct 2023 01:03 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिडएक्स कॉरिडोर पर यात्रियों के लिए ट्रेनों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, ऐसे में प्रधानमंत्री कार्यालय से ही उद्घाटन का कार्यक्रम तय किया जाना है। वहीं दूसरी तरफ  स्टेशन और ट्रेन संचालन में बिजली की आपूर्ति के लिए एनसीआरटीसी ने विद्युत सब-स्टेशन लगाए हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी करेंगे रैपिडएक्स का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रैपिडएक्स का साहिबाबाद स्टेशन हर साल 4.5 लाख यूनिट बिजली पैदा करेगा। इस स्टेशन पर करीब 5400 वर्गमीटर क्षेत्रफल में रूफ सोलर पैनल लगाने का 90 फीसदी काम पूरा हो गया है। सोलर पैनल से मिलने वाली बिजली को स्टेशन की लाइटों के अलावा बिजली उपकरण चलाने में किया जाएगा। हालांकि, स्टेशन और ट्रेन संचालन में बिजली की आपूर्ति के लिए एनसीआरटीसी ने विद्युत सब-स्टेशन लगाए हैं।

विज्ञापन

स्टेशनों पर सोलर पैनल से पैदा होगी बिजली
किन स्टेशनों पर उपयोग होने वाली लाइटों के लिए सौर ऊर्जा का इस्तेमाल किया जाएगा। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकरी पुनीत वत्स ने बताया कि साहिबाबाद स्टेशन की लंबाई 216 मीटर और चौड़ाई 25 मीटर है और स्टेशन की छत का आकार भी यही है। इसी रूफ शेड पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले दुहाई डिपो में सोलर पैनल लगाकर बिजली का उत्पादन शुरू किया जा चुका है। स्टेशनों पर सोलर पैनल लगाकर वैकल्पिक ऊर्जा का उत्पादन कर रोजाना की जरूरतों को पूरा किया जाएगा।

अधिकारी कर चुके हैं कईबार दौरा
दुहाई से साहिबाबाद के बीच 17 किलोमीटर के प्राथमिकता खंड पर रैपिडएक्स ट्रेनों का यात्रियों के लिए संचालन शुरू करने की कवायद फिर से शुरू हो गई है। एनसीआरटीसी के अधिकारी इस खंड का कई बार निरीक्षण कर चुके हैं। उम्मीद की जा रही है कि नवंबर में इस खंड में यात्री रैपिडएक्स ट्रेनों की सवारी कर सकेंगे। एनसीआरटीसी की ओर से कई महीने पहले इस प्राथमिकता खंड पर ट्रायल का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी कर सकते हैं उद्घाटन
वर्तमान समय में ट्रेनों का संचालन निरंतर उसी तरह किया जा रहा है, जैसे उद्घाटन होने के बाद किया जाना है। स्टॉपेज टाइम से लेकर ट्रेनों की गति भी नियमित संचालन की तरह मेंटेन की जा रही है। रैपिडएक्स कॉरिडोर पर यात्रियों के लिए ट्रेनों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, ऐसे में प्रधानमंत्री कार्यालय से ही उद्घाटन का कार्यक्रम तय किया जाना है। एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने फिनिशिंग के बाकी बचे काम को तेजी से पूरा करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें