फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती और महिला से शादी का बहाना बनाकर किया रेप

Sat, 31 Oct 2015 10:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य जिला के अलग-अलग जगहों पर एक युवती और महिला के साथ शादी का झांसा देकर रेप का मामला सामने आया है। 18 वर्षीय युवती ने पहाड़गंज में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन


वहीं, 32 साल की महिला ने आनंद पर्वत थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने दोनों शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय युवती सपरिवार पहाड़गंज इलाके में रहती है। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात पहाड़गंज निवासी 22 वर्षीय युवक से हुई। युवक ने युवती की कॉलेज में दाखिले के दौरान मदद की थी।

युवती को होटल ले जाकर किया दुष्कर्म

फिर दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। युवक ने युवती को शादी का झांसा दिया। एक दिन युवक पीड़िता को होटल में ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ रेप किया।

बाद में पीड़िता ने युवक को शादी करने के लिए कहा लेकिन युवक ने शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को पहाड़गंज थाने में युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, दूसरा मामला आनंद पर्वत इलाके का है। आनंद पर्वत निवासी 32 वर्र्षीय महिला ने 45 वर्षीय व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

खुद को अविवाहित बताकर शुरू की बात

अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि मोबाइल फोन के जरिए उसकी आरोपी से जान पहचान हुई। आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर महिला को शादी का झांसा दिया।

उसके बाद दोनों अक्सर मिलने जुलने लगे। इसी दौरान एक दिन आरोपी पीड़िता को लेकर होटल गया। जहां उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद से आरोपी उससे दूरी बनाने लगा।

महिला ने आरोपी पर शादी का दवाब बनाया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आनंदपर्वत थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें