फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडी बनाकर ढाई साल तक किया रेप, देवर बना दरिंदा

Mon, 25 May 2015 04:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में दो अलग-अलग जगह महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सेक्टर-55 थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर देवर ने महिला से दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो पति और सास ने उसे पीटा।
विज्ञापन


वहीं ओल्ड थाना क्षेत्र में एक युवक ने शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म किया और अश्लील सीडी सार्वजनिक करने की धमकी देकर ढाई साल से ज्यादा समय तक आर्थिक और शारीरिक शोषण करता रहा। दोनों पीड़ित महिलाओं ने पुलिस से शिकायत की है।

सेक्टर-55 थाना क्षेत्र निवासी महिला के मुताबिक उसका विवाह 2008 में फिरोजपुर कलां निवासी एक व्यक्ति से हुआ था। शादी के बाद से ही पति और  ससुराल पक्ष के लोग उस पर मायके से रुपये लाने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन

हवस की आग में तोड़ दी सारी हदें

काफी समय तक परिवार वालों ने ससुरालियों की मांग पूरी की, लेकिन बाद में असमर्थता जता दी। महिला का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर देवर ने उससे दुष्कर्म किया और बार-बार संबंध बनाने का दबाव डालने लगा।

जब महिला ने पति से शिकायत की तो उसने भाई का पक्ष लेकर दुष्कर्म को सही बताया। सास से शिकायत करने पर सबने मिलकर उसकी पिटाई की। एसएचओ सैफुद्दीन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं ओल्ड थाना क्षेत्र निवासी महिला अजरौंदा चौक के पास एक प्रॉपर्टी डीलर के यहां नौकरी करती थी। महिला ने पुलिस को बताया कि जुलाई 2012 में सेक्टर-18 निवासी नितीश पटेल उसके ऑफिस आया।

बाद में जमीन खरीदारी को लेकर महिला की उससे बातचीत होने लगी। महिला के मुताबिक सितंबर 2012 में नितीश उसके घर आ गया और शादी करने का दबाव डालने लगा।
विज्ञापन

संबंध बनाने से पहले करता था फोन

महिला ने खुद को तलाकशुदा बताते हुए जब शादी करने से इनकार कर दिया तो नितीश ने उससे दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद उसने फोन कर महिला से दोबारा संबंध बनाने के लिए कहा।

पीड़ित महिला के इनकार करने पर आरोपी ने बताया कि उसने उसकी अश्लील सीडी तैयार कर ली है। इसके बाद सीडी सार्वजनिक करने की धमकी देकर नितीश ने उससे कई बार दुष्कर्म किया।

आरोपी ने महिला को ब्लैकमेल कर महिला से 50 हजार रुपये भी ऐंठ लिए। पीड़िता के मुताबिक 12 अप्रैल 2015 को नितीश ने उससे फिर दुष्कर्म किया और पांच लाख रुपये की मांग की।

रुपये न देने पर उसने सीडी सार्वजनिक करने की धमकी दी। एसएचओ ओल्ड अनिल कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें