फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे भाई की बीवी के साथ किया रेप

Fri, 05 Dec 2014 08:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के सोहना में एक नवविवाहिता ने अपने ससुरालवालों पर मारपीट और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालपक्ष के लोग उसे प्रताड़ित कर रहे है। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने पति समेत जेठ और सास के खिलाफ दुष्कर्म समेत मारपीट, दहेज प्रताड़न व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सोहना फ्रेंड्स कॉलोनी रहने वाली 27 वर्षीय पीड़िता ने सोहना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इसी साल फरवरी में उसकी शादी हुई थी। जिसके कुछ ही दिन बाद ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है उसके जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया जिसे दबाने को लेकर उस पर दबाव बनाया जा रहा था।

महिला ने अपने पति पर भी ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मिलकर मारपीट का आरोप लगाया है। विवाहिता के सनसनीखेज बयान के बाद पुलिस महिला का मेडिकल करा प्रशांत, मदन राठौड़ और दुष्यंत राठौड़ के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें