फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में शादी कर पुलिसवाले ने किया रेप!

Tue, 12 Aug 2014 06:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के सेट्रल थाना क्षेत्र में एक महिला ने शादी का झांसा देकर सिपाही पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने सिपाही के खिलाफ पुलिस आयुक्त को शिकायत दी है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सेक्टर 15-16 चौक के पास झुग्गी में रहने वाली एक महिला ने पुलिस आयुक्त को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-12 स्थित कोर्ट परिसर में चाय बेचने का काम करती है। वहीं पर सिपाही सतीश की ड्युटी लगी हुई थी।

सिपाही अक्सर उसकी दुकान पर चाय पीने के लिए आता था। महिला का अपने पति के साथ मनमुटाव चल रहा था। सतीश ने इसी बात का फायदा उठाकर उसको शादी का झांसा दिया।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि सतीश ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब वह शादी का दबाव डाला तो सतीश ने दिल्ली के किसी मंदिर में ले जाकर उससे शादी कर ली।

महिला का कहना है कि वह सामाजिक रूप से उससे शादी करना चाहती है लेकिन आरोपी ने मना कर दिया है। एसएचओ सेंट्रल के अनुसार शिकायत पर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें