फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनीसा की नौकरी पर सरकार ने फिर लिया यू-टर्न

Tue, 12 Aug 2014 06:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद की अंतरराष्ट्रीय शूटर अनीसा सैय्यद की नौकरी मामले में राज्य सरकार ने फिर यू-टर्न ले लिया है। खेल विभाग ने कहा है अब अनीसा को सहायक खेल निदेशक के पद पर ही नौकरी दी जाएगी। जबकि दो दिन पहले खेल विभाग की तरफ से अनीसा को शूटिंग कोच पद पर नौकरी देने के लिए पत्र भेजा गया था। इसके बाद अमर उजाला ने नौकरी के मामले में अनीसा को सरकार से मिला धोखा शीर्षक से खबर छापी थी।
विज्ञापन


अब खेल विभाग की तरफ से यह सफाई दी जा रही है कि उसेकैबिनेट के फैसले की जानकारी नहीं थी। 10 अगस्त को कैबिनेट के फैसले का खेल विभाग मुख्यालय में पत्र आ गया है। जिसके बाद अब सहायक निदेशक का पद देने का काम शुरू कर दिया गया है। सवाल यह उठता है कि क्या खेल विभाग के अधिकारियों को कैबिनेट के इतने बड़े फैसले की जानकारी ही नहीं थी।

दिल्ली कॉमनवेल्थ व ग्लासगो में पदक जीतने के बाद अनीसा को नौकरी के लिए चार साल तक भटकना पड़ा। इन खेलों में अब तक दो गोल्ड एवं एक रजत पदक जीत चुकी अनीसा को राज्य सरकार बार-बार धोखा दे रही है। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतने के बाद भी सरकार की तरफ से अनीसा को बधाई नहीं दी गई। जिसके बाद चारों तरफ से सरकार की काफी किरकिरी हुई। किरकिरी होने के बाद सरकार ने कैबिनेट में अनीसा को सहायक खेल निदेशक का पद देने का निर्णय लिया। लेकिन सरकार दोबारा इससे मुकर गई थी।
विज्ञापन


अनीसा के पति मुबारक सोमवार को इसी काम के लिए चंडीगढ़ में थे। उन्होंने बताया कि अब सरकार फिर से सहायक खेल निदेशक का पद देने के लिए राजी हो गई है। उधर, इस बारे में जब खेल मुख्यालय के डीलिंग क्लर्क पवन भाटिया से बात की गई तो उन्होंने कहा कि खेल विभाग के पास कोचों की कमी थी, इसलिए अनीसा को कोच पद के लिए पत्र भेज दिया गया था। लेकिन अब कैबिनेट के फैसले की लिखित कॉपी मुख्यालय में आ गई है। जिसके बाद उन्हे सहायक खेल निदेशक का पद सौंपने की तैयारी की जा रही है।

15 अगस्त तक नहीं मिला पत्र तो करेंगे प्रदर्शन
-ऑल इंडिया मुस्लिम मेव विकास परिषद के उपाध्यक्ष मौलाना जमालुद्दीन ने बताया कि सरकार बार-बार अनीसा के साथ धोखा कर रही है। अगर 15 अगस्त तक अनीसा को सहायक खेल निदेशक का पद नहीं सौंपा गया तो वह 16 अगस्त से उपायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे। सरकार को ज्ञापन भेजेंगे।

महाराष्ट्र सरकार दे रही है डिप्टी कलेक्टर का पद, लेकिन...
-अनीसा ने पुणे में पढ़ाई की है। इसलिए महाराष्ट्र सरकार उनकी बड़ी उपलब्धि पर हरियाणा के मुकाबले बहुत बड़ा दे रही है, लेकिन शूटिंग प्रेक्टिस के चक्कर में अनीसा दिल्ली के आसपास रहना चाहती हैं। ऐसे में वह महाराष्ट्र का ऑफर स्वीकर नहीं कर रही हैं। अनीसा के पति मुबारक ने बताया कि वहां की सरकार डिप्टी कलेक्टर का पद ऑफर कर रही है। ऐसे में हरियाणा सरकार को सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें