फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता के भाई ने महिला से किया रेप!

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के ख्याला इलाके में 32 वर्षीय महिला ने राजौरी गार्डन के पूर्व विधायक दयानंद चंदेला के भाई नवाब चंदेला पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि नवाब ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत और मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक 7 अगस्त को एक महिला ने पूर्व विधायक के भाई पर नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। शिकायत में उसने बताया कि दिसंबर में चुनाव के दौरान वह आरोपी नवाब चंदेला से मिली थी।
विज्ञापन

नौकरी दिलाने का दिया झांसा

उस समय वह कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रही थी। चुनाव के बाद नवाब चंदेला दो-तीन बार उसके घर आया। पीड़िता ने नवाब से कोई नौकरी दिलवाने के लिए कहा था।

महिला का आरोप है कि नवाब ने एक दिन उसे फोन कर पश्चिम विहार स्थित अपने फैक्ट्री में बुलाया।

जहां नवाब अकेला था, उसने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद से वह लगातार नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन

पूरे परिवार को दी जान से मारने की धमकी

जब उसने पुलिस से शिकायत करने की बात कही, तो उसने पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। उसके बाद पीड़िता ने अपने पति को सारी बात बताई।

पति के कहने पर उसने सौ नंबर पर फोन कर पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसकी मेडिकल जांच कराई।

जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है, अभी इस मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें