फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत ज्योतिगिरी महाराज पर दुष्कर्म का केस दर्ज, हरियाणा राज्य महिला आयोग करेगा जांच

Wed, 21 Aug 2019 08:33 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
महंत ज्योतिगिरी महाराज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

गुरुग्राम के भोड़ाकला स्थित महाकाल मंदिर के महंत ज्योतिगिरी महाराज के खिलाफ गुमनाम युवतियों की ओर से दुष्कर्म की शिकायत के बाद दर्ज केस की जांच हरियाणा राज्य महिला आयोग भी करेगा।

विज्ञापन


शिकायत में कहा गया है कि महंत ने उनके साथ कई  बार संबंध बनाए। एक वीडियों में युवती ने आरोप लगाया है कि उसके पास ज्योतिगिरी के 11 महिलाओं के साथ वीडियो है। पुलिस उसे अपनी हिरासत में ले तो वह सामने आकर बयान देगी। 

पीड़िाता का आरोप है कि ज्योतिगिरी की पहुंच बड़े कद के नेताओं तक है। वह उसकी हत्या भी करवा सकता है। ऐसे में उसकी जान को खतरा है। फिलहाल वह गायब है और विदेश भागने की फिराक में है। उसने कॉलेज की कई लड़कियों से संबंध बनाए हैं। वह तांत्रिक है। वह छात्राओं और कामकाजी महिलाओं को अपने जाल में फांसता है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले सोशल मीडिया पर गुमनाम चिट्ठी और वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद से पूरे गांव में हलचल है। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन प्रीति भारद्वाज ने बताया कि अज्ञात युवती ने शिकायत दी है।

मामले की जांच जल्द शुरू की जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। गौरतलब है कि महंत के खिलाफ सोमवार को ही गुरुग्राम पुलिस ने केस दर्ज किया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें