फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में रामलीला मंचन आज से: दो साल बाद फिर मंच पर लौटेगी त्रेतायुग की कहानी, कमेटियों ने की है विशेष तैयारी

Mon, 26 Sep 2022 07:42 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राजधानी में छोटे-बड़े स्तर पर करीब 500 जगह रामलीला मंचन होगा। इस संबंध में कमेटियों ने पूरी तैयारी कर ली है। बड़े स्तर पर मंचन करने वालीं रामलीला कमेटियों ने विशाल पंडाल बनाए हैं। प्रवेश द्वार और मंच पर प्राचीन संस्कृति की झलक दिखाने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
रामलीला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना का प्रकोप कम होने के बाद सोमवार से ‘जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा...प्रथम निमंत्रण गणेश जी आपको’ के साथ राजधानी में बड़े स्तर पर रामलीला मंचन का शुभारंभ होगा। इस तरह दो साल बाद एक बार फिर दर्शक त्रेतायुग की कहानी से रूबरू होंगे। मंचन के दौरान कमेटियों ने आजादी के अमृत महोत्सव की भी झलक दिखाने का निर्णय लिया है। कमेटियां दर्शकों के मनोरंजन के लिए इस बार मंचन में उच्चस्तरीय तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। 

विज्ञापन


राजधानी में छोटे-बड़े स्तर पर करीब 500 जगह रामलीला मंचन होगा। इस संबंध में कमेटियों ने पूरी तैयारी कर ली है। बड़े स्तर पर मंचन करने वालीं रामलीला कमेटियों ने विशाल पंडाल बनाए हैं। प्रवेश द्वार और मंच पर प्राचीन संस्कृति की झलक दिखाने की कोशिश की गई है। कई जगह मंच को अयोध्या में बनाए जा रहे श्रीराम मंदिर का रूप दिया है। रामलीला कमेटियों ने रामलीला मंचन के अलावा दर्शकों के मनोरंजन के लिए मेलों और खाने की भी व्यवस्था की गई है। 

मंचन में दिखाई देगी रामायण धारावाहिक जैसी तकनीक
राजधानी की विभिन्न रामलीला कमेटियों के मंचन में इस बार टीवी धारावाहिक रामायण वाली तकनीक देखने को मिलेगी। लालकिला मैदान, रामलीला मैदान, अशोक विहार, आईपी एक्सटेंशन आदि स्थानों पर रामलीला मंचन में कम्प्यूटराइज लाइट व साउंड का उपयोग किया जाएगा। हनुमान का आकाश में उड़ने का दृश्य होगा।  तलवारों में चिंगारियों, अग्नि तीर व विलाप के दृश्यों को मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। लीला के दौरान कोहरा, बादल, बिजली की कड़कड़ाहट, समुद्र की लहरें आदि के दृश्यों में भी प्राकृतिक सौंदर्य की झलक देखने को मिलेगी। वहीं स्वर्गलोक से देवी देवताएं, अप्सराएं पुष्पवर्षा एवं विष्णु भगवान के दर्शन के साथ नगाड़े, शंख, मधुर ध्वनि से आकर्षक दृश्यों को दर्शाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेता और कलाकार भी करेंगे मंचन
लालकिला मैदान में रामलीला का मंचन करा रही लवकुश रामलीला कमेटी के मंच पर केंद्र सरकार के तीन मंत्री, सांसद व माया नगरी के कलाकार अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार के अनुसार, उनकी रामलीला में केंद्रीय मंत्री ऋषि मुनियों व विभिन्न राजाओं की भूमिका निभाएगे, जबकि सांसद मनोज तिवारी केवट का रोल करेंगे, वहीं राम, लक्ष्मण, सीता आदि का रोल मायानगरी के कलाकार करेंगे। बताया कि रामलीला में इस बार कर्तव्य पथ की झलक देखने को मिलेगी।  

मनोरम झांकी से शुरू होगा सबसे पुरानी रामलीला का मंचन 
रामलीला मैदान में श्री राम लीला कमेटी रामलीला का मंचन का अद्भूत मनोरम झांकी से शुरू होगा। कमेटी के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि झांकी साइकिल मार्किट से शुरू होकर फव्वारा चौक टाउन हॉल, चावड़ी बाजार हौजकाजी एवं अजमेरी गेट से गुजरते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगी। इस बार 11 दिनों में 22 झांकी निकाली जाएगी। कमेटी ने इस बार अयोध्या के राम मंदिर के प्रारूप के पांच मंजिला मंच बनाया है। कमेटी 200 साल से ज्यादा समय से रामलीला मंचन करा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें