नेता और कलाकार भी करेंगे मंचन
लालकिला मैदान में रामलीला का मंचन करा रही लवकुश रामलीला कमेटी के मंच पर केंद्र सरकार के तीन मंत्री, सांसद व माया नगरी के कलाकार अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार के अनुसार, उनकी रामलीला में केंद्रीय मंत्री ऋषि मुनियों व विभिन्न राजाओं की भूमिका निभाएगे, जबकि सांसद मनोज तिवारी केवट का रोल करेंगे, वहीं राम, लक्ष्मण, सीता आदि का रोल मायानगरी के कलाकार करेंगे। बताया कि रामलीला में इस बार कर्तव्य पथ की झलक देखने को मिलेगी।
मनोरम झांकी से शुरू होगा सबसे पुरानी रामलीला का मंचन
रामलीला मैदान में श्री राम लीला कमेटी रामलीला का मंचन का अद्भूत मनोरम झांकी से शुरू होगा। कमेटी के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि झांकी साइकिल मार्किट से शुरू होकर फव्वारा चौक टाउन हॉल, चावड़ी बाजार हौजकाजी एवं अजमेरी गेट से गुजरते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगी। इस बार 11 दिनों में 22 झांकी निकाली जाएगी। कमेटी ने इस बार अयोध्या के राम मंदिर के प्रारूप के पांच मंजिला मंच बनाया है। कमेटी 200 साल से ज्यादा समय से रामलीला मंचन करा रही है।