फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंजलि ने 'परिधान' के नाम से लांच किया कपड़ों का पहला शोरूम, बांस के धागों से बना है स्पोर्ट्स वियर

Mon, 05 Nov 2018 12:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
योग गुरु से बिजनेस टाइकून का सफर तय करने वाले बाबा रामदेव अब अपना कपड़ों का ब्रांड लेकर आ गए हैं। खाद्य पदार्थ और घरेलू उत्पाद के साथ ही अब वह कपड़ों की दुनिया में कदम रख रहे हैं। सोमवार को बाबा रामदेव ने दिल्ली स्थित अपने कपड़ों के शोरूम परिधान का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


इस दौरान फिल्म प्रोड्यूसर मधुर भंडारकर और रेसलर सुशील कुमार मौजूद रहे। पतंजलि का यह पहला शोरूम नेताजी सुभाष पैलेस में स्थित है। पतंजलि के इस ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर हैं मधुर भंडारकर।

बाबा रामदेव ने इस दौरान जानकारी दी कि इस शोरूम में 25 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा। बाबा रामदेव ने जानकारी दी कि मार्च तक इसके 100 स्टोर खुल जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके ब्रांड में स्पोर्ट्स वियर होंगे वो 'लिवफिट' के नाम से जाने जाएंगे। यह बांस के धागे से बने हैं।
विज्ञापन


बाबा रामदेव ने इस मौके तीन नए ब्रांड 'लिवफिट', 'आस्था' और 'संस्कार' लांच किए। उन्होंने दावा किया कि वह 3000 नई रेंज लाए हैं जिसमें भारतीय और विदेशी परिधान के साथ ही एक्सेसरी और गहने भी लेकर आए हैं। पतंजलि परिधान में जीन्स से लेकर पारंपरिक परिधान तक आपको सबकुछ मिलेगा और ये धनतेरस के मौके पर इसी लिए लाया गया है ताकि यह विदेशी कंपनियों से प्रतियोगिता कर सके।

बाबा रामदेव ने अपने ब्रांड लांच के वक्त बताया कि जिस तरह खादी ने देश को आजाद कराया वैसे ही पतंजलि परिधान देश की आर्थिक आजादी में बड़ी भूमिका निभाएगा। क्योंकि कपड़ा सिर्फ कोई वस्तु नहीं है वह हमारे आत्म सम्मान, गर्व और पहचान से जुड़ा है जिसके साथ जिंदगी में कोई समझौता नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें