फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में प्रदूषण स्तर घटने के बावजूद हवा अब भी सबसे खराब

Mon, 05 Nov 2018 10:44 AM IST
विनोद डबास, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली एवं एनसीआर में रविवार को बादल छाए रहने और हवा चलने से गुरुग्राम में प्रदूषण का स्तर पिछले दिनों की तुलना में काफी कम हो गया। इस कारण गुरुग्राम में प्रदूषण स्तर की श्रेणी में भी सुधार हुआ है मगर गुरुग्राम में अभी भी प्रदूषण का स्तर दिल्ली एवं एनसीआर के तमाम शहरों से अधिक है।

विज्ञापन


दिल्ली और एनसीआर में शनिवार से आसमान में बादल छाए रहे और हवा चलती रही। गुरुग्राम में रविवार को शनिवार की तुलना में अधिक बादल छाए रहे और हवा की गति भी तेज रही। इस कारण प्रदूषण के स्तर में निरंतर कमी आ रही है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, गुरुग्राम में रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में पीएम 2.5 का स्तर 206 प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में पीएम 2.5 का स्तर 336 प्रति क्यूबिक मीटर था।
विज्ञापन


गुरुग्राम में ही नहीं, बल्कि दिल्ली एवं एनसीआर के सभी शहरों में रविवार को प्रदूषण का स्तर कम हुआ। मगर दिल्ली, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद की अपेक्षा गुरुग्राम से प्रदूषण का स्तर सबसे अधिक रहा।

इन शहरों में गुरुग्राम ही ऐसा शहर है जिनमें वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में पीएम 2.5 का स्तर 200 प्रति क्यूबिक मीटर से अधिक रहा। अन्य सभी शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में पीएम 2.5 का स्तर 200 प्रति क्यूबिक मीटर से कम रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें