सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट जारी हो चुके हैं। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा की रक्षा गोपाल ने परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप किया है। रक्षा ने 99.6 फीसदी स्कोर किया। उन्हें 500 में कुल 498 नंबर मिले।
अपनी सफलता से खुश सीबीएसई टॉपर रक्षा ने बताया कि उन्हें अच्छे रिजल्ट की उम्मीद थी, लेकिन टॉप करेंगी ऐसा सोचा नहीं था। रक्षा आगे चलकर पॉलिटिकल साइंस से एमए करना चाहती हैं। परीक्षा को लेकर अपनी तैयारी के बारे में रक्षा ने बताया कि ऐसी कोई खास तैयारी नहीं की थी। तय किया था कि परीक्षा में अच्छा करना है। बस मन लगाकर पढ़ाई की।
I still can't believe the result, my aim was to do well,din't expect to top: Raksha Gopal, #CBSEclassXII topper pic.twitter.com/5MHHr2rPpG
— ANI (@ANI_news) May 28, 2017
CBSE रिजल्ट: नोएडा की रक्षा बनी टॉपर, टॉप-3 में चंडीगढ़ के 2 स्टूडेंट्स
विज्ञापन
एचआरडी मंत्री ने दी बधाई
2 of 6
रक्षा गोपाल की मार्कशीट।
एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की टीचर्स ने भी रक्षा को उनकी सफलता पर बधाई दी है। रक्षा की मां ने बताया कि बेटी शुरू से ही काफी मेहनती रही है। उसे कभी पढ़ने के लिए बोलना नहीं पड़ा। वो आगे जो करना चाहती है, परिवार पूरा साथ देगा।
विज्ञापन
3 of 6
RAKSHA GOPAL
- फोटो : सोशल मीडिया
सीबीएसई टॉपर्स को एचआरडी मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने फोन पर बधाई दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई से जावड़ेकर ने कहा कि मैं परीक्षा पास करने वाले सभी छात्रों को बधाई देता हूं, जो परीक्षा में असफल रहे, वे निराश न हों।
I congratulate all those who were successful, those who did not succeed must not lose hope: HRD Minister Prakash Javadekar #CBSEclassXII pic.twitter.com/M76VpixrjB
— ANI (@ANI_news) May 28, 2017
4 of 6
RAKSHA GOPAL
बता दें कि सीबीएसई परीक्षा में चंडीगढ़ के डीएवी सेक्टर-8 स्कूल की भूमि सावंत ने दूसरे नंबर पर रही हैं। उनका स्कोर 100 में 99.4 रहा है। वहीं, सीबीएसई में तीसरा स्थान चंडीगढ़ के ही दो छात्रों को मिला है। चंडीगढ़ के भवन विद्यालय से मन्नत लूथरा और इसी स्कूल से आदित्य नैना दोनों ने 99.2 फीसदी मार्क्स हासिल किए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
RAKSHA GOPAL
रिजल्ट सुबह साढ़े 10 बजे जारी हुआ है। सीबीएसई ने रिजल्ट तीन सरकारी वेबसाइट पर अपलोड किया है। छात्र इन वेबसाइट www.results.nic.in और www.cbseresults.nic.in व www.cbse.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
सीबीएसई टॉपर्स को एचआरडी मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने फोन पर बधाई दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई से जावड़ेकर ने कहा कि मैं परीक्षा पास करने वाले सभी छात्रों को बधाई देता हूं, जो परीक्षा में असफल रहे, वे निराश न हों।