फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raju Srivastava Passes Away: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का दिल्ली एम्स में निधन, 41 दिन से अस्पताल में थे भर्ती

Wed, 21 Sep 2022 10:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है। वह 41 दिन से अस्पताल में भर्ती थे। राजू श्रीवास्तव के मौत की खबर सामने आने के बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई नम आंखों से राजू को श्रद्धांजलि दे रहा है।
विज्ञापन
raju srivastava - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का दिल्ली एम्स में निधन हो गया है। वह 41 दिन से अस्पताल में भर्ती थे। 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ा था। दिल में कई ब्लॉकेज की रिपोर्ट सामने आने के बाद दिल्ली एम्स के डॉक्टर्स की टीम ने राजू की एंजियोग्राफी करने का फैसला लिया था। हालांकि उनकी हालत में ज्यादा सुधार देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन


आखिरकार, 41 दिन से वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव ने आज अपने प्राण त्याग दिए। राजू श्रीवास्तव के मौत की खबर सामने आने के बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई नम आंखों से राजू को श्रद्धांजलि दे रहा है।

अपने हुनर से लोगों को हंसा हंसा कर लोटपोट कर देने वाले राजू श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रहने वाले थे। मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मे राजू श्रीवास्तव अपने पीछे करोड़ों की गाड़ियां, घर और संपत्ति छोड़कर चले गए।
विज्ञापन


राजू श्रीवास्तव का जीवन परिचय
25 दिसंबर 1963 को कानपुर के एक मध्यम वर्गीय परिवार में राजू श्रीवास्तव का जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम रमेश चंद्र श्रीवास्तव था, जो खुद एक कवि थे और बलाई काका के नाम से मशहूर थे। पिता से ही राजू को भी हुनर मिला। वह बचपन से ही अच्छी मिमिक्री किया करते थे। 
Trending Videos
विज्ञापन

राजू श्रीवास्तव का करियर

राजू श्रीवास्तव से बचपन में ही कॉमेडियन बनने का सपना देखना शुरू कर दिया। इस सपने को पूरा करने के लिए राजू श्रीवास्तव ने कई स्टेज शो, टीवी शो में काम किया।

राजू श्रीवास्तव का कार कलेक्शन
अमिताभ बच्चन की शानदार मिमिक्री कर राजू श्रीवास्तव ने टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजू श्रीवास्तव का कार कलेक्शन छोटा सा है। उनके पास एक इनोवा कार है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें