दिल्ली मेट्रो के सबसे व्यस्त राजीव चौक इंटरचेंज में अब यात्रियों को एंट्री के लिए लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों की परेशानी को देखते हुए राजीव चौक इंटरचेंज में सात अतिरिक्त एएफसी गेट लगाए गए हैं।
अब यात्रियों को इंटरचेंज में कुल 46 एएफसी गेट मिलेंगे। डीएमआरसी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मंगू सिंह के निर्देश के बाद दिल्ली मेट्रो ने राजीव चौक स्टेशन पर बदलाव किए हैं।
कनॉट प्लेस में पीक ऑवर्स के अलावा डे टाइम में भी एंट्री के लिए यात्रियों की लंबी लाइनें लगी रहती हैं। लाइन में खड़े होने के चलते यात्री मेट्रो के बजाय अन्य विकल्पों पर ध्यान देते हैं।