फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने केजरीवाल को कहा हैप्पी बर्थडे

Sun, 16 Aug 2015 08:32 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मोदी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केजरीवाल को फोन किया और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि वे केजरीवाल की लंबी उम्र की कामना करते हैं। पीएम की बधाई का अरविंद केजरीवाल ने भी शुक्रिया अदा किया है। केजरीवाल ने ट्वीट कर पीएम को शुक्रिया कहा।

केजरीवाल ने धन्यवाद देते हुआ लिखा कि वे जल्द ही उनसे मिलने के लिए तत्पर हैं और मुलाकात कर दिल्ली के हालातों की जानकारी देंगे।
.@narendramodi Thank u so much sir for your wishes. I am touched. I look forward to meeting u soon to brief u on Delhi's situation.— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 16, 2015
विज्ञापन


विज्ञापन

47वां जन्मदिन मना रहे केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता और नेता उन्हें लगातार बधाई दे रहें हैं।

लेकिन केंद्र और दिल्ली सरकार के टकराव की खबरों के बीच पीएम मोदी की अरविंद केजरीवाल को बधाई दिल्ली की सियासत और जनता के लिए अच्छा संकेत है।

बता दें कि पीएम मोदी और केंद्र सरकार हमेशा ही केजरीवाल और दिल्ली सरकार के निशाने पर रही है। केजरीवाल ने पीएम पर हमले के पोस्टर भी दिल्ली में लगाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें