फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2020: राजेंद्र प्रसाद मीणा होंगे दक्षिण दिल्ली के डीसीपी, लेंगे चिन्मय बिस्वाल की जगह

Tue, 04 Feb 2020 04:02 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चिन्मय बिस्वाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने राजेंद्र प्रसाद मीणा को दक्षिण दिल्ली के डीसीपी के रूप में तैनात करने का निर्णय लिया है, साथ ही यह कहा है कि उन्हें तत्काल प्रभार ग्रहण करने के लिए निर्देशित किया जाएगा। 

मीणा वर्तमान में उत्तर पूर्वी दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के तौर पर कार्यरत हैं। मालूम हो कि पिछले दिनों शाहीन बाग में हुई गोलीबारी की घटना के बाद चुनाव आयोग के निर्देश पर दिल्ली पुलिस के दक्षिण-पूर्व डीसीपी चिन्मय बिस्वाल को हटा दिया गया था। 

विज्ञापन


शाहीन बाग में गोली की घटना के बाद चुनाव आयोगी की एक टीम वहां दौरे के लिए गई थी। दौरे से लौटकर आयोग ने दिल्ली पुलिस के दक्षिण-पूर्व डीसीपी चिन्मय बिस्वाल को हटाने के निर्देश दिए थे। सूत्रों के मुताबिक, टीम को वहां सुरक्षा इंतजाम नाकाफी मिले थे। 

फायरिंग की घटनाओं और सड़क बंद करने को लेकर आयोग की टीम ने नाराजगी जाहिर की थी। इसी के बाद यह कार्रवाई की गई थी। इसके बाद, चिन्मय बिस्वाल को डीसीपी पद से कार्यमुक्त कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें