फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान चालीसा के बहाने योगी का केजरीवाल पर निशाना, कहा- ओवैसी भी पढ़ते दिखाई देंगे  

Tue, 04 Feb 2020 03:01 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं और विपक्षियों पर लगातार हमलावर हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किराड़ी में रैली की जहां उन्होंने सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन




किराड़ी में जनता को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि अभी तो केजरीवाल जी ने हनुमान चालीसा पढ़नी शुरू की है, आप देखना आगे-आगे क्या होता है। ओवैसी भी एक दिन हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ता दिखाई देगा।  बता दें कि एक न्यूज चैनल में साक्षातकार के दौरान अरविंद केजरीवाल ने हनुमान चालिसा गाकर सुनाया था, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता उनपर चारों ओर से हमलावर हो गए हैं। योगी से पहले दिल्ली की मॉडल टाउन विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने भी इसे लेकर केजरीवाल पर निशाना साधा था। 

उन्होंने ट्वीट किया था कि केजरीवाल हनुमान चालीसा पढ़ने लगे हैं, अभी तो ओवैसी भी हनुमान चालीसा पढ़ेगा। ये हमारी एकता की ताकत है। ऐसे ही एक रहना है। इकट्ठा रहना है। एक होकर वोट करना है। कपिल मिश्रा ने आगे लिखा कि हम सबकी एकता से 20 प्रतिशत वाली वोट बैंक की गंदी राजनीति की कब्र खुदकर रहेगी।
विज्ञापन


मालूम हो कि योगी आदित्यनाथ दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चार दिनों में करीब दर्जन भर से भी ज्यादा रैलियां कर रहे हैं। उनकी रैलियों में समर्थकों की भारी भीड़ भी जुट रही है। पिछले दिनों अपनी रैली में योगी ने शाहीन बाग को लेकर भी हमला बोला था। उन्होंने केजरीवाल के बारे में कहा था कि वो पाकिस्तान के मंत्री से कहकर आम आदमी पार्टी के लिए वोटों की अपील करवा रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें