फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में हल्की हवा के साथ हुई बारिश, तापमान में गिरावट; कई सड़कों पर जलभराव

Thu, 05 Sep 2024 05:55 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार शाम को आसमान में घने बादल छाने से मौसम सुहाना हो गया। कुछ इलाकों में तेज हवा चलने के साथ ही झमाझम बारिश शुरू हुई। कुछ ही देर की बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया।
 
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार शाम से बारिश हो रही है। साथ में हल्की हवाएं भी चल रही हैं। कुछ ही देर की बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया। इससे लोगों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा। लोग जहां-तहां फंस गए। मौसम विभाग ने पहले ही पूरे दिल्ली और एनसीआर में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही बारिश की संभावना जताई थी।

विज्ञापन




गुरुवार को हुई बारिश ने मौसम का मिजाज खुशनुमा बना दिया है। इस बीच बारिश के दौरान चल रही हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई। उधर, तेज बारिश से गलियों से लेकर सड़कों पर जलभराव होने से लोगों की आफत बन आई। एनसीआर के कई इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम से लोग जुझते नजर आए। 

मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इसके बाद हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है। ऐसे में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें