फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत; कई इलाकों में लगा जाम

Mon, 19 Aug 2024 06:44 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार शाम को अचानक मौसम ने करवट ली। कई इलाकों में झमाझम हुई बारिश से लोगों को दिनभर की चिपचिपी गर्मी से राहत मिली। 
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में बारिश - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में बूंदा-बांदी से बढ़ी उमस ने लोगों पूरे दिन परेशान किया, लेकिन शाम होते ही कई इलाकों में हुई बारिश ने राहत दिलाई। दिल्ली से सटे नोएडा में भी झमाझम बारिश हुई। रक्षाबंधन का दिन होने के कारण कई इलाकों में जाम की स्थिति बन गई। इससे पहले नमी का स्तर बढ़ने से लोग चिपचिपी गर्मी से जूझते रहे। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। साथ ही आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि, मौसम विभाग ने बुधवार व बृहस्पतिवार को तेज बारिश होने के संकेत दिए हैं। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है।

विज्ञापन



सोमवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। दिनभर सूरज और बादल की लुका छिपी का खेल चला। दोपहर में तेज धूप खिली। इससे उमस और बढ़ गई। अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री वृद्धि के साथ 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

लोधी रोड सर्वाधिक गर्म इलाका
मौसम विभाग के मुताबिक लोधी रोड सर्वाधिक गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रिज में 35.2, आया नगर में 34.6, पालम में 34.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

संतोषजनक श्रेणी में आबोहवा
राजधानी में सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 83 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से हवा मध्यम श्रेणी में पहुंचेगी। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 62 दर्ज किया गया। नोएडा में एक्यूआई 90, ग्रेटर नोएडा में 102, गाजियाबाद में 93 व गुरुग्राम में 141 रहा।
विज्ञापन

सोमवार को दिल्ली का तापमान
अधिकतम तापमान---35.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----27.6 डिग्री सेल्सियस

मंगलवार को दिल्ली के मौसम का अनुमान
अधिकतम तापमान---36 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----27 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें