फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे पर बरसेंगे बदरा: मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी, 14 फरवरी को दिल्ली में हो सकती है बारिश

Thu, 08 Feb 2024 10:43 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi Weather on Valentine Day: राजधानी दिल्ली में 14 फरवरी के दिन बारिश को लेकर मौसम विभाग ने भविष्यवाणी कर दी है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi Weather on Valentine Day: राजधानी में सुबह तेज हवा के कारण लोगों को ठिठुरन महसूस हुई। दोपहर बाद खिली धूप ने कुछ राहत दिलाई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में दोपहर के समय तापमान बढ़ने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन

14 फरवरी को वेलेंटाइन डे पर हल्की बारिश आसार हैं। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। 
विज्ञापन

मुंगेशपुर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान सबसे कम 19.9 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें