फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश

Thu, 28 Aug 2014 03:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के लोगों को धूप, गर्मी और उमस से राहत देते हुए बृहस्पतिवार को बादल झमाझम बरसे। लगभग घंटेभर हुई बारिश ने गर्मी से बिलबिलाते राजधानी के लोगों को ठंडक दी। पर हर चीज के दो पहलू होते हैं और इस बारिश के भी दो असर देखने को मिले।
विज्ञापन


एक तो ये कि लोगों को तपती गरमी से राहत मिली और दूसरा बारिश की वजह से जगह-जगह पानी भर गया और लोगों को ट्रैफिक और वाटर लॉगिंग का सामना करना पड़ा।

गर्मी के नित नए रिकॉर्ड तोड़ रहा अगस्त का महीना कई सालों में अब तक का सबसे गर्म महीना साबित हो रहा था, पर बृहस्पतिवार को हुई बारिश ने थोड़ी राहत तो दे ही दी।

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए हरितालिका तीज का व्रत भी रखा है, जो निर्जला रखा जाता है। इसका मतलब है बिना अन्न-जल का व्रत।
विज्ञापन


ऐसे में महिलाओं को पिछले दिनों पड़ी गर्मी देखकर यही चिंता सता रही थी कि वे कैसे इस कठिन व्रत को रख पाएंगी, पर बारिश के बाद मौसम सुहाना होने पर नोएडा निवासी कविता लाल ने भगवान को बारिश के लिए शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि अब तो उन्हें व्रत रखने में कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें