फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान मालिक ऑस्ट्रेलिया में केयर टेकर ने कब्जाया घर

Thu, 28 Aug 2014 02:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद थाना सेंट्रल स्थित सेक्टर-16ए के एक घर का फर्जी कागजात बनाकर उसे कब्जाने का मामला सामने आया है। मकान मालिक ऑस्ट्रेलिया में अपने परिवार के साथ रहता है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सेक्टर-16ए में मकान नंबर-523 पी. सतविंद्र कुमार शर्मा का है, उसने सेंट्रल थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ पिछले काफी समय से ऑस्ट्रेलिया में रहता है। उसने अपने फरीदाबाद के मकान का केयर टेकर 20 जनवरी 2012 को दिल्ली स्थित गोविंदपुरी निवासी ललित गुप्ता को बनाया था।

सतविंद्र का आरोप है कि कुछ दिनों पहले उनके एक पड़ोसी का फोन आया कि घर में कोई रहने लगा है और कुछ तोड़फोड़ व निर्माण कार्य चल रहा है। यह सुन कर सतविंद्र ने फोन पर ललित से बात की लेकिन उससे संतोष जनक उत्तर नहीं मिला।
विज्ञापन


इसके बाद सतविंद्र फरीदाबाद आया तो पूछताछ में पता लगा कि ललित ने अपने रिश्तेदार ओमपाल के साथ मिलकर मकान के फर्जी कागजात बनवाए। फिर ओमपाल अपने परिवार के साथ यहां रहने लगा।

मामले की जांच कर रहे एएसआई अजीत सिंह ने बताया कि ओमपाल से पूछताछ करने पर उसने बताया है कि यह मकान उसने किराए पर लिया है। उसने इसका किरायानामा भी बनाया है। पुलिस दस्तावेजों व अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें