फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Alert: दिल्ली में बारिश ने बनाया बरसने का रिकॉर्ड, अभी चार दिन और बरसेंगे बदरा; यलो अलर्ट जारी

Fri, 23 Aug 2024 07:32 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजधानी को अगस्त माह में मानसून मेहरबान है। इस वर्ष 23 अगस्त तक 274.2 मिमी बारिश हुई है, जो कि 2014 के बाद सबसे अधिक है। 2014 के अगस्त माह में 139.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। साथ ही, 2012 के बाद इस माह में सबसे अधिक 21 दिन बारिश रिकॉर्ड की गई है। 
विज्ञापन
बारिश के बाद हुए जलभराव से ठम गए वाहनों के पहिए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में शुक्रवार को सुबह झमाझम बारिश होने से मौसम सुहावना है। बारिश के बाद हल्की ठंडी हवा चली। कई लोगों ने बारिश का लुत्फ उठाया। जबकि कुछ लोगों के लिए बारिश आफत बन गई। तेज बारिश होने से जगह-जगह जलभराव की समस्या देखने को मिली। मौसम विभाग के प्रादेशिक मानक वेधशाला सफदरजंग में सुबह साढ़े आठ बजे तक 4.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन
Trending Videos

उधर, मौसम विभाग ने शनिवार को हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। ऐसे में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं, रविवार से मंगलवार तक के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

शुक्रवार को सुबह से ही तेज बारिश हुई। जबकि इस दौरान कई जगहों पर धूप खिली, तो कहीं पर हल्की बारिश हुई। दोपहर के समय लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। जिसने लोगों को परेशान किया। वहीं, शाम पांच बजे के बाद अधिकतर इलाकों में तेज हवा चली। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, नमी का स्तर 94 से 80 फीसदी रहा। वहीं, लोधी रोड इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज का 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

शाम साढ़े पांच बजे तक बारिश दर्ज
पीतमपुरा-----70.5 मिमी
रिज---------37.6 मिमी
डीयू---------37 मिमी
सफदरजंग-----4.3 मिमी
मयूर विहार------3.5 मिमी
पूसा-----------3.5 मिमी
लोधी रोड-------1.9 मिमी
आया नगर-------0.4 मिमी

दिल्ली में मानसून मेहरबान, 2014 के बाद सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड
राजधानी को अगस्त माह में मानसून मेहरबान है। इस वर्ष 23 अगस्त तक 274.2 मिमी बारिश हुई है, जो कि 2014 के बाद सबसे अधिक है। 2014 के अगस्त माह में 139.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। साथ ही, 2012 के बाद इस माह में सबसे अधिक 21 दिन बारिश रिकॉर्ड की गई है। 2012 में कुल 22 दिन बारिश दर्ज की गई थी। हालांकि, इस माह के अभी आठ दिन बाकी है। इसमें माना जा रहा है कि यह रिकॉर्ड टूट सकता है। मौसम विभाग की मानक वेधशाला सफदरजंग में सिर्फ तीन अगस्त का दिन ही ऐसा रहा है, जब बारिश रिकॉर्ड नहीं की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक अधिक बारिश की वजह बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना और दो अगस्त तक उत्तरी झारखंड के ऊपर एक डिप्रेशन में बदल गया। मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में आगे बढ़ते हुए यह गहरे दबाव में बदल गया और छह अगस्त को कम चिह्नित किया गया। इस डीप डिप्रेशन का अवशेष चक्रवाती परिसंचरण 16 अगस्त तक पूर्वोत्तर राजस्थान क्षेत्र पर मंडराता रहा, जिससे 07-16 अगस्त की अवधि के अधिकांश दिनों के दौरान दिल्ली में मध्यम वर्षा हुई।

कब कितने दिन रहे बारिश वाले
वर्ष---------दिन
2024---------21
2023---------11
2022---------16
2021---------10
2020---------18
2019---------16
2018---------19
2017---------14
2016---------16
2015---------14
2014---------07
2013---------17
2012---------22
(नोट : मौसम विभाग के अनुसार अगस्त महीने के आंकड़े)
 

संतोषजनक श्रेणी में आबोहवा
राजधानी में आबोहवा संतोषजनक श्रेणी में बरकरार है। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 76 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से संतोषजनक श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार तक हवा संतोषजनक श्रेणी में बनी रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में गुरुग्राम की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 63 सूचकांक दर्ज किया गया। यह संतोषजनक श्रेणी में है। गाजियाबाद में 77, ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 91, नोएडा में 84 व फरीदाबाद में 68 एक्यूआई रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली का तापमान
अधिकतम तापमान---31.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----26.5 डिग्री सेल्सियस

शनिवार को दिल्ली के मौसम का अनुमान
अधिकतम तापमान---34 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----27 डिग्री सेल्सियस


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें