फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारी के बेटे का अपहरण, हंगामा

Wed, 17 Jun 2015 12:40 AM IST
अमर उजाला, विजयनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार शाम 4 बजे चचेरे भाई के साथ सूई धागा लेने दुकान पर गए 7 साल के मासूम को लाल रंग की बाइक सवार दो बदमाश अगवा कर ले गए। मासूम ने बाइकर्स से लिफ्ट मांगी थी।
विज्ञापन


दिनदहाडे़ हुई वारदात से इलाके में सनसनी है। मासूम के पिता रेलवे के वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता दीपक ग्रेवाल के ड्राइवर हैं।

नाराज रेलवे कर्मचारियों ने लोकोशेड पर काम रोक दिया और गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया। बच्चे की बरामदगी न होने पर ट्रेन का चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

टूंडला निवासी राजन सिंह सैन कालोनी रेलवे क्वार्टर में परिवार के साथ रहते हैं। राजन की चार बेटियां और एक बेटा है। बेटा शिवम कक्षा-1 में पढ़ता है।

पत्नी रेनू ने बताया कि शाम 4 बजे पांच रुपये देकर शिवम और चचेरे भाई शिवा (7) को सूई धागा लेने शंकरपुरी मार्केट भेजा था।

करीब 15 मिनट बाद शिवा चिल्लाते हुए आया और बताया कि लौटते वक्त रास्ते में लाल रंग की बाइक पर सवार दो युवकों से शिवम ने कहा कि ‘ भैया बाइक पर बैठाकर थोड़ा आगे छोड़ दो’।
विज्ञापन


बाइकर्स ने शिवम को बाइक पर बैठा लिया, शिवा भी बाइक पर बैठने की कोशिश करने लगा लेकिन उसे नहीं बैठाया। इसके बाद वे शिवम का मुंह भींचकर ले गए।

मंगलवार को राजन क ी भी छुट्टी थी, वह भी घर पर मौजूद थे। लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि बाइक सवार बदमाश शिवम को पहले लोकोशेड की ओर ले जा रहे थे। रास्ता खराब होने के कारण बदमाश वापस लौटे और मिलिट्री ग्राउंड की तरफ ले गए।

कंट्रोल रूम पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर विजयनगर एसओ हरिदयाल यादव पुलिस बल के साथ शिवम के घर पहुंचे, परिजनों से जानकारी ली। एसओ का कहना है कि बालक को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें