फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे भर्ती बोर्ड: एसटीएफ का बड़ा खुलासा, परीक्षा में अभ्यर्थी की जगह बैठाते थे सॉल्वर

Sat, 03 Nov 2018 06:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीएफ ने रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ग्रुप डी की परीक्षा में अभ्यर्थी की जगह सॉल्वर बैठाने वाले गिरोह का खुलासा किया है।  सेक्टर-62 स्थित परीक्षा केंद्र से शुक्रवार को गिरोह के  सरगना सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


इनमें से 3 सॉल्वर हैं और 3 छात्रों से पैसे लेने वाले हैं। गिरोह में खेल कोटे से 2013 में रेलवे में ट्रैकमैन की नौकरी पाने वाला नेशनल जूनियर रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड विजेता सुमित भी शामिल है। मौके से 100 से ज्यादा प्रवेश पत्र, 3 कारें, 8 मोबाइल सहित साढ़े चार लाख रुपये बरामद किए गए हैं।

एसटीएफ के मुताबिक, सेक्टर-62 में रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा हो रही थी। इसी दौरान सूचना के आधार पर डीएसपी राजकुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी कर गिरोह सरगना सोनीपत निवासी संजीत दहिया व नवीन कुमार, राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद निवासी विक्रांत, बागपत छपरौली निवासी सुमित कुमार और बिहार निवासी सन्नी, गजेंद्र व सुबोध को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


संजीत डीयू से स्नातक है और फर्जी दाखिला कराने के मामले में जेल जा चुका है। सुमित संजीत का दोस्त है और राहुल, सुबोध व नवीन सॉल्वर का काम करते हैं। जबकि सनी व गजेंद्र परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों से डील करते हैं। एसटीएफ का दावा है कि गिरोह ने 200 से ज्यादा छात्रों से 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। इनके बैंक अकाउंट में भी 14 लाख रुपये मिले हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें