माडर्न जेल भोंडसी में शुक्रवार को कुछ बैरकों में छापेमारी की गई। इस दौरान छह मोबाइल और सिम कार्ड बरामद किये गए। जेल उपाधीक्षक के बयान पर इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
जेल प्रशासन ने पहला मोबाइल 11 मामलों में जेल में बंद विचाराधीन कैदी मेवात निवासी सैफुद्दीन के बैरक से मिला। इसके साथ लूट की सजा काट रहे कैदी सोनू के कब्जे से एक मोबाइल मिला है।
हत्या के मामले में जेल में बंद बुलंदशहर के रहने वाले दीपक, मेवात के उमर मोहम्मद व सेक्टर दस के रहने वाले मोहित के बैरक से भी मोबाइल बरामद किया गया।
जेल अधीक्षक हरेन्द्र कुमार ने कैदियों को चेतावनी दी। वहीं डिप्टी जेलर रमेश के बयान पर पुलिस ने छह कैदियों के खिलाफ जेल मैनुअल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।