फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर राहुल गांधी ने कुली की ड्रेस पहन उठाया सामान, सुना कुलियों का दर्द

Thu, 21 Sep 2023 10:45 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

अगस्त के महीने में कुलियों ने राहुल गांधी से मिलने की इच्छा जाहिर की थी, जिसका एक वीडियो सामने भी आया था। जिसके बाद अब राहुल गांधी ने कुलियों से मुलाकात की है।
विज्ञापन
कुली की ड्रेस में राहुल गांधी ने यात्रियों का उठाया सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मुलाकात की। उन्होंने कुलियों से बात की। उनकी परेशानियों को सुना। इस दौरान राहुल ने कुली की ड्रेस पहनकर यात्रियों का सामान भी उठाया। जिसका वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है।

विज्ञापन




दरअसल अगस्त के महीने में कुलियों ने राहुल गांधी से मिलने की इच्छा जाहिर की थी, जिसका एक वीडियो सामने भी आया था। जिसके बाद अब राहुल गांधी ने कुलियों से मुलाकात की है। वीडियो में राहुल गांधी कुली की ड्रेस पहन यात्रियों का सामान सिर पर उठाकर ले जाते दिख रहे हैं। इस दौरान कुछ कुली उनके साथ चल रहे हैं।  कांग्रेस पार्टी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘जननायक राहुल गांधी जी आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुली साथियों से मिले। पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें रेलवे स्टेशन के कुली साथियों ने उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी। आज राहुल जी उनके बीच पहुंचे और इत्मीनान से उनकी बात सुनी। भारत जोड़ो यात्रा जारी है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें