एनडीएमसी के लॉ ऑफिसर एमएम खान की हत्या के मामले में नाम उछाले जाने पर भाजपा सांसद महेश गिरी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लिया है।
इस मामले में दिल्ली सरकार की ओर से स्थिति स्पष्ट करने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को खान की हत्या के संबंध में आरोप साबित करने के लिए खुली बहस की चुनौती दी है।
भाजपा सांसद ने मुख्यमंत्री को बहस करने के लिए स्थान और समय तय किया है।