फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री को ब्लैकमेल करने वालों ने पूछताछ में उगली अहम जानकारियां

Thu, 09 May 2019 11:16 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
महेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा को ब्लैकमेल कर 10 करोड़ रुपये की उगाही करने के प्रयास का मास्टर माइंड आलोक कुमार और उसकी सहयोगी निशा से बुधवार सुबह पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को अहम जानकारियां मिली हैं। दोनों आरोपियों से बुधवार सुबह 10 बजे से पूछताछ शुरू हुई, जो 11 मई तक जारी रहेगी। पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पांच दिन की रिमांड की अर्जी दी थी। लेकिन कोर्ट की तरफ से चार दिन के रिमांड  का आदेश मिला है।

विज्ञापन



बीती 22 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री को ब्लैकमेल करने के लिए आलोक की सहयोगी नीशू कैलाश अस्पताल पहुंची थी। नीशू ने मंत्री से कहा था कि आलोक ने उनकी वीडियो बना ली है और इसके एवज में 10 करोड़  रुपये की मांग की थी। केंद्रीय मंत्री ने एसएसपी को सूचना दी थी। पुलिस ने नीशू को अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया था।

वहीं, आलोक और निशा मौके से भाग गए थे। मामले में आलोक का सहयोगी खालिद अब भी फरार है। नोएडा पुलिस ने दो मई को आलोक व निशा को कोलकाता के एक होटल से गिरफ्तार किया था। कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में कई बातें सामने आ रही है। पुलिस तथ्यों की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें