फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने किया एसीपी कार्यालय का घेराव

Thu, 09 May 2019 11:14 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विवाहिता के साथ दुष्कर्म के आरोपी जेठ की गिरफ्तारी न होने से नाराज पीड़िता व उसके परिजनों ने सेक्टर-16 महिला थाने स्थित एसीपी कार्यालय का घेराव किया। आरोप है कि मामला दर्ज होने के बाद भी एनआईटी महिला थाना पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। इस दौरान पीड़िता के परिजन पुलिस से आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार आरोपी पटवारी के पद पर कार्यरत है। इसलिए पुलिस गिरफ्तारी से बच रही है। थाना सारन इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसने अपनी बहन का विवाह 2013 में एनआईटी पांच निवासी एक व्यक्ति के साथ हुआ था। करीब डेढ़ साल पहले जेठ ने जान से मारने की धमकी देकर उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने  पीड़िता को इस बारे में किसी को बताने पर उसके भाई की हत्या करवाने की धमकी दी थी।

29 अप्रैल 2018 को आरोपी ने दोबारा दुष्कर्म का प्रयास किया तो पीड़िता ने विरोध किया। इस पर आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। 28 अप्रैल 2019 पीड़िता के ससुराल वालों ने समझौते के लिए उन्हें घर बुलाया था। मगर बातचीत सिरे नहीं चढ़ी। इस पर आरोपियों ने पीड़िता व उसके भाई पर हमला कर घायल कर दिया। उसकी बहन ने महिला हेल्पलाइन पर सूचना दी। पीड़ित थाना एनआईटी पहुंचे। जहां से उन्हें महिला थाना भेज दिया गया।
विज्ञापन


महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जेठ के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और दहेज उत्पीडन का मामला दर्ज कर लिया था। मगर अभी तक आरोपी की गिरफ्तार नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें