फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईजीडे में बिना मानक बेचे जा रहे खाद्य पदार्थ

Mon, 12 Jan 2015 01:13 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फूड सेफ्टी अफसरों की टीम ने रविवार शाम गोविंदपुरम स्थित ईजीडे में छापामारी की। यहां पर मानकोें को ताक पर रखकर खाद्य पदार्थों की बिक्री होती मिली, इनके सैंपल फेल होने तय हैं।
विज्ञापन


ईजीडे में एक नामचीन डेयरी का दूध बेचा जा रहा था, उसके निर्माण का पता फर्जी दिखाया हुआ था। देर रात तक कार्रवाई जारी थी।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज तोमर और खाद्य सुरक्षा अधिकारी यदुवीर यादव की टीम ने गोविंदपुरम क्षेत्र में तीन जगह छापामारी की।

सबसे ज्यादा गड़बड़ी ईजीडे में मिलीं। यदुवीर यादव ने बताया कि यहां एक नामचीन डेयरी का दूध बेचा जा रहा था। इस दूध को गाजियाबाद को बना दिखाया गया है, जबकि डेयरी की कोई ईकाई यहां नहीं हैं।
विज्ञापन


ईजीडे का अपना बनाया रस्क भी एक्सपायर था। यहां बेचा जा रहा पनीर भी मानकों पर फेल निकला।

इसके अलावा एक डेयरी के बूथ पर एक्सपायर आचार और संदिग्ध दूध बिक्री होता पाया गया। सभी के नमूने लिए गए हैं।

देर रात तक कार्रवाई जारी थी। ईजीडे के मैनेजर महेश सिंह ने बताया कि हमारे यहां माल की खरीद सेंट्रल ईकाई द्वारा की जाती है।

वहां कमेटी इसकी निगरानी करती है। सामान में गड़बड़ी मिली है। यह किस स्तर पर हुई इसकी जांच कराई जाएगी। छापामारी की रिपोर्ट हेडक्वार्टर भेजी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें