फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकसद था भारत में बड़ा आतंकी संगठन, निशाने पर थे PM मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका में 9/11 जैसे खतरनाक हमले को अंजाम देने वाले आतंकी संगठन अलकायदा भारत पहुंच गया है। अलकायदा पिछले कई महीनों से भारत में अपने संगठन अलकायदा इंडियन सब-कॉंटिनेंट (एक्यूआईएस) को खड़ा कर आधार तैयार कर रहा था।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने देश की सुरक्षा एजेंसियों के साथ एक्यूआईएस के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। स्पेशल सेल ने एक्यूआईएस के भारत चीफ मोहम्मद मो. आसिफ समेत कटक से अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया है।

सुरक्षा एजेंसियों ने दावा किया है एक्यूआईएस के और सदस्यों को पकड़ने के लिए देशभर में छापेमारी चल रही है। जल्द ही और सदस्य पकड़े जाएंगे। एक्यूआईएस के निशाने पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे।
विज्ञापन

भारत में अलकायदा का बेस तैयार करने के लिए चुना गया था

पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ के बाद ही पता चलेगा कि भारत में किस तरह की आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (स्पेशल सेल) अरविंद दीप के अनुसार मोहम्मद आसिफ (41) मोहल्ला दीपा सराय जिला संभल, उत्तरप्रदेश का रहने वाला है।

उसे दिल्ली के सीलमपुर फ्लाईओवर के पास से 14 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर 14 दिन के रिमांड पर लिया है। अब्दुल रहमान को कटक से गिरफ्तार किया गया है। उसे दिल्ली लाया जा रहा है।

इसे अलकायदा का संभल मोड्यूल कहना भी गलत नहीं होगा। संयुक्त पुलिस आयुक्त के अनुसार सितंबर, 2014 में अलकायदा के फाउंडर मेंबर अलजवाहरी द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो के बाद जांच एजेंसियों और इंटेलीजेंस टीम उस शख्स की तलाश में जुट गई थीं जिसे भारत में अलकायदा का बेस तैयार करने के लिए चुना गया था।
विज्ञापन

पूछताछ में हुआ ये खुलासा

इसके बाद मोहम्मद आसिफ को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से एक मोबाइल व लैपटॉप बरामद किया गया है। आसिफ ने बताया कि वह वर्ष 2012 में सोशल मीडिया के जरिए अलकायदा के अलकायदा इंडिया सब-कॉंटिनेंट के अमीर मौलाना आसिम उमर उर्फ सनाउलहक के संपर्क में आया।

मौलाना आसिम उमर भी संभल का रहने वाला है। वह 1995 में पाकिस्तान चला गया था। इसके बुलावे पर मो. आसिफ जून, 2013 में अलकायदा की आतंकी ट्रेनिंग लेने पाकिस्तान गया था।

पाक-अफगान सीमा पर एक आतंकी कैंप में उसने छह महीने तक ट्रेनिंग ली। सितंबर, 2014 में वह भारत लौट आया। भारत में उसे एक्यूआईएस के लिए आतंकी मॉड्यूल खड़ा करने की अहम जिम्मेदारी दी गई।

दूसरे गिरफ्तार आतंकी अब्दुल रहमान से पूछताछ में पता चला है कि इसने हैदराबाद के एक 21 वर्ष के छात्र को जेहाद के नाम पर भड़काकर अलकायदा में शामिल कराने और आतंकी ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान भेजा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें