फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस का अलका लांबा को नोटिस: कहा- 26 अप्रैल को एसआईटी के सामने पेश हों, जानिए क्या है पूरा मामला

Wed, 20 Apr 2022 05:12 PM IST
प्रशांत कुमार एएनआई, दिल्ली

सार

पंजाब पुलिस ने नोटिस भेजकर अलका लांबा को 26 अप्रैल को सुबह 10 बजे या उससे पहले सदर रूपनगर पुलिस स्टेशन में जांच के लिए एसआईटी के सामने पेश होने के लिए कहा है।
विज्ञापन
Alka Lamba - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम रूपनगर ने अलका लांबा को नोटिस भेजा है। जिसमें कहा है कि 26 अप्रैल को सुबह 10 बजे या उससे पहले सदर रूपनगर पुलिस स्टेशन में जांच के लिए एसआईटी के सामने पेश होने के लिए कहा है। आरोप है कि उन्होंने 20 फरवरी को पंजाब चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप(आम आदमी पार्टी) नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ झूठे बयान दिए थे।

विज्ञापन


नोटिस जारी करने के पहले आज ही पंजाब पुलिस आप की पूर्व विधायक व कांग्रेस नेत्री अलका लांबा के घर पहुंची। यह जानकारी अलका लांबा ने खुद अपने ट्विटर के जरिए दी। उन्होंने लिखा कि पंजाब पुलिस मेरे घर पहुंच चुकी है। इससे पहले जब पंजाब पुलिस कुमार विश्वास के घर पहुंची थी। तब भी अलका ने एक ट्वीट कर लिखा था कि अब समझ आ रहा कि आप को पुलिस क्यों चाहिए। अलका ने ट्वीट में लिखा कि अब समझ आ रहा होगा कि आप को पुलिस क्यों चाहिए थी.. भाजपा की तरह मात्र अपने विरोधियों को डराने और उनकी आवाज दबाने के लिए। थोड़ी तो शर्म करो केजरीवाल जी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें