फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंग को जूते मारने के बाद किया जाए मुंह काला

विज्ञापन
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली से लगभग 80 किलोमीटर दूर मेवात जिले के नूंह में आदर्श गांव घासेडा के इस्लामी मदरसे में हुई एक पंचायत में गण्यमान्य लोगों ने गांव में अमन-चैन और शांति कायम रखने के लिए अनोखा फैसला लिया है।
विज्ञापन


इसके तहत नशा करके दबंगई दिखाने वालों को पांच जूते मारने और मुंह काला करने की सजा दी जाएगी। यही नहीं, जो भी लड़ाई-झगड़े की शुरुआत करेगा उससे 51 हजार रुपये का दंड लिया जाएगा।

दरअसल, रविवार को गांव घासेडा के एक ही मोहल्ले के तीन परिवारों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान दोंनो ओर लगभग आधा घंटा तक पथराव हुआ था। जिससे तनाव बढ़ गया था।
विज्ञापन


मंगलवार को गांव व आस-पास के गण्यमान्य लोगों द्वारा पंचायत कर सुलझा लिया गया। पंचों ने सुलह करवाकर तीनों परिवारों के मुखियाओं के हाथ मिलवाए।

गांव में शांति बहाल करने के लिए लिया फैसला

सुलह के दौरान जूते मारने और मुंह काला करने का भी निर्णय लिया गया। पंचायत के संयोजक तैयब हुसैन घासेडिया ने यह जानकारी दी। पंचायत की अध्यक्षता हाजी करीम खां सलंबा ने की।
 
मोहल्ले के इसी तनाव व पंचायत चुनाव के माहौल की नजाकत को समझते हुए गांव व आस-पास के सैंकड़ों गण्यमान्य लोंगो ने मंगलवार को गांव के इस्लामी मदरसे में पंचायत कर तीनों पक्षों में सुलह करवाया।

इस मौके पर मौजूद मौलाना अरशद अलवी ने यह भी फैसला लिया गया कि आगे से जो भी परिवार लड़ाई-झगड़े की शुरुआत करेगा उस पर 51 हजार रूपये का दंड लगाकर उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

नशा करने वालों को भी दी ऐसी ही सजा

शराब या किसी भी प्रकार के नशे में होकर गांव में घूमकर दिक्कत पैदा करने वाले को पंचायत पांच जूते मारने व मुंह काला करने की सजा दी जाएगी।
 
इस मौके पर हाजी महमूद, जुबेर, चौधरी, खलील, जान मौहम्मद, वली मोहम्मद, अब्दुल रजाक, मुश्ताक, शब्बीर, आस मोहम्मद, ऐजाज संलबा, इब्राहीम पहलवान, असद, असलम नंबरदार, हबीब पंच और भब्बल समेत कई लोग मौजूद रहे।

इस बारे में जब संवाददाता ने पंचायत के आयोजक से पूछा तो उन्होंने कहा कि यह फैसला पंचायत का आंतरिक फैसला है। यह फैसला हम मीडिया में नहीं देना चाहते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें