फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्स पोलियो अभियान: 110 मेट्रो स्टेशनों पर आज से पोलियो का टीका, 24 जून तक चलेगा टीकाकरण कार्यक्रम

Sun, 19 Jun 2022 04:37 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

110 मेट्रो स्टेशन पर 19 जून से 24 जून तक पोलियो का टीका लगाया जाएगा। सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक यात्री बच्चों को टीका लगवा सकते हैं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pisabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

19 जून से 24 जून तक 110 मेट्रो स्टेशनों पर पल्स पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे। यहां पहुंचने वाले यात्री बच्चों को पोलियो का टीका लगवा सकेंगे। यह सुविधा सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक मिलेगी। 

विज्ञापन


एक अधिकारी के मुताबिक, इन स्टेशनों में एम्स, आईएनए, ग्रीन पार्क, हौज खास, कुतुब मीनार, जसोला अपोलो, सरिता विहार, कश्मीरी गेट, नई दिल्ली स्टेशन, मंडी हाउस व राजेंद्र प्लेस स्टेशन शामिल हैं। डीएमआरसी के ट्वीट के मुताबिक, परिवार कल्याण निदेशालय सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक टीमों को तैनात करेगा।

सभी बूथ सेंट जॉन्स एंबुलेंस और परिवार कल्याण निदेशालय के समन्वय से संचालित होंगे। वर्तमान में डीएमआरसी 390 किलोमीटर से अधिक लाइन और 286 मेट्रो स्टेशनों का संचालन कर रहा है। इसमें रैपिड मेट्रो और ग्रेटर नोएडा की एक्वा लाइन भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें