फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने पल्सर सवार को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के कालिंदीकुंज बैराज के पास एक पल्सर सवार को ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल लाश का शिनाख्त नहीं हो पाया है। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम करीब पांच बजे सरिता विहार से नोएडा की ओर जाने वाले रास्ते पर एक ट्रक ने पल्सर को टक्कर मार दी। इससे पल्सर सवार सड़क पर गिर गया। इसी बीच ट्रक पल्सर सवार के ऊपर से गुजर गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

काले रंग की पोशाक में था युवक

हादसा देख किसी राहगीर ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बाताया कि मृतक की उम्र करीब 27 साल होगी। उसने काले रंग के जूते और काले रंग की पैंट पहन रखी थी।

फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस पल्सर सवार के पास मिले कुछ अन्य सामानों के जरिए उसकी पहचान करने की कोशिश में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें