फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जन कल्याण शिविरों से यमुनापार के लोगों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली।
विज्ञापन

यमुनापार के घनी आबादी वाले इलाकों में अक्सर लोगों को योजनाओं की जानकारी और आवेदन प्रक्रिया को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे लाखों लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए दिल्ली सरकार 15 से 19 जून तक जन-कल्याण शिविर आयोजित करेगी। राजधानी के सभी उप-मंडलों में लगने वाले इन शिविरों का सबसे अधिक असर यमुनापार के ऐसे इलाकों में देखने को मिलेगा, जहां बड़ी संख्या में निम्न और मध्यम आय वर्ग के परिवार रहते हैं जो सरकारी योजनाओं तक नहीं पहुंच पाते।
विज्ञापन


यमुनापार के शाहदरा, सीमापुरी, गोकलपुर, करावल नगर, घोंडा, सीलमपुर, मुस्तफाबाद और यमुना विहार जैसे क्षेत्रों में लोगों को पेंशन, राशन, आयुष्मान भारत, श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी व सहायता एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें