दिल्ली स्टेट पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने दिल्ली के निजी स्कूलों पर सरकार की ओर से हो रही कार्रवाई पर सख्त नाराजगी जताते हुए खुली बहस की चुनौती दी है।
एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को खुली बहस के लिए सार्वजनिक मंच पर आने को कहा है। एसोसिएशन का कहना है कि सरकार एक-एक पेज का विज्ञापन देकर निजी स्कूलों की छवि खराब कर रही है।
पब्लिक स्कूल एसोसिएशन अध्यक्ष आर.सी. जैन ने कहा कि सरकार जिस तरह से स्कूलों की छवि खराब कर रही है वैसा नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री को रामलीला मैदान में आकर खुली बहस करने की चुनौती देता हूं।