फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद और नोएडा में रायन स्कूल के बाहर प्रदर्शन जारी

Mon, 11 Sep 2017 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
विज्ञापन
हंगामा करते अभिभावक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर- 39 रायन स्कूल की सुरक्षा में चूक देखकर अभिभावकों ने हंगामा किया। आरोप है कि बस ड्राइवर स्कूल के अंदर बैठे रहते हैं। ये बच्चों के  ही टॉयलेट का इस्तेमाल करते हैं। यहां तक कि सीसीटीवी कैमरे भी खराब हैं। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन से कहा है जब तक स्कूल प्रबंधन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं करता तब बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे, जिन बच्चों की परीक्षा होगी सिर्फ वही बच्चे आएंगे।
विज्ञापन


वहीं फरीदाबाद सेक्टर 21 स्थित रायन स्कूल में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को महिलाओं के शौचालय से बाहर निकलते देख लोगों ने हंगामा किया। अभिभावकों का कहना था कि कर्मचारीनशे में था। मौके पर मौजूद पुलिस ने कर्मचारी को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल कराया। स्कूल प्रशासन के मुताबिक मेडिकल जांच में शराब की पुष्टि नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें