अब मेट्रो यात्री एक स्थान से दूसरी जगह जाने के लिए मेट्रो रूट की जानकारी और किराया जानने के लिए गूगल मैप की मदद ले सकते है। दिल्ली मेट्रो ने गूगल मैप के साथ मिलकर इस सुविधा की शुरूआत की है। यही नहीं अब वर्तमान में कहा है वहां से नजदीक मेट्रो स्टेशन की जानकारी और वहां तक पहुंचे का डायरेक्शन भी पता चलेगा। मेट्रो के मुताबिक इससे मेट्रो का सफर करना और आसान होगा।