नोएडा सेक्टर- 39 रायन स्कूल की सुरक्षा में चूक देखकर अभिभावकों ने हंगामा किया। आरोप है कि बस ड्राइवर स्कूल के अंदर बैठे रहते हैं। ये बच्चों के ही टॉयलेट का इस्तेमाल करते हैं। यहां तक कि सीसीटीवी कैमरे भी खराब हैं। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन से कहा है जब तक स्कूल प्रबंधन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं करता तब बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे, जिन बच्चों की परीक्षा होगी सिर्फ वही बच्चे आएंगे।
वहीं फरीदाबाद सेक्टर 21 स्थित रायन स्कूल में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को महिलाओं के शौचालय से बाहर निकलते देख लोगों ने हंगामा किया। अभिभावकों का कहना था कि कर्मचारीनशे में था। मौके पर मौजूद पुलिस ने कर्मचारी को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल कराया। स्कूल प्रशासन के मुताबिक मेडिकल जांच में शराब की पुष्टि नहीं हुई।