फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से पहुंचे फिर भी नहीं दे पाए 150 छात्र परीक्षा, बवाल

Mon, 05 Jan 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में रविवार को आयोजित हुई पोस्टमैन की परीक्षा के लिए आए छात्रों ने अलग-अलग सेंटरों पर हंगामा किया। परीक्षार्थियों का आरोप है कि समय रहने के बावजूद कई सेंटरों पर उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले ही स्कूलों के प्राचार्य ने परीक्षार्थियों का प्रवेश बंद कर दिया। ग्रीन पार्क एक्सटेंशन के सेंटर पर ही करीब डेढ़ सौ छात्रों के परीक्षा छूटने की सूचना है।
विज्ञापन


ग्रीन पार्क के अलावा गीता कॉलोनी के झील स्थित सर्वोदय विद्यालय में और मानसरोवर पार्क के सेंटर पर छात्रों ने प्रवेश नहीं मिलने पर हंगामा किया। उनका आरोप था कि समय रहने के बाद भी उन्हें परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया।कई जगहों छात्रों ने सेंटर के बाहर धरना भी दिया। सड़क पर जाम लगाकर विरोध भी किया लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं मिला। छात्रों के हंगामा को देखते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंची और छात्रों को शांत कराया।

ग्रीन पार्क एक्सटेंशन के परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने आए अनिल कुमार ने बताया कि कुल 735 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई है। वह सुबह 9:30 बजे पहुंच गए थे लेकिन प्रिंसिपल ने उन्हें प्रवेश नहीं दिया। परीक्षा 10 बजे से शुरू हुई। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ सौ छात्र परीक्षा केंद्र के बाहर रह गए । उनके मुताबिक इसमें शामिल होने के लिए दिल्ली के अलावा बिहार, यूपी, हरियाणा व पंजाब के छात्र भी आए थे। पुलिस भी मौके पर आई लेकिन स्कूल की प्रिंसिपल ने किसी की बात नहीं मानी। नजीतन हमे विरोध के बाद बिना परीक्षा दिए वापस आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें